Posts

Showing posts from January, 2025

चना उत्पादन बढ़ाने के उपाय

चने की फसल रबी के मौसम की प्रमुख फसल है | चना प्रोटीन और पोषण से भरपूर अनाज है | भारत में चने की खेती बड़े स्तर पर की जाती है | इसके उत्पादन को बढ़ाने के सही तकनीक, उन्नत किस्म और आधुनिक वैज्ञानिक उपायों का प्रयोग किया जाए तो चने के उत्पादन को बढ़ाया जा सकता है |   आइये जानते हैं चने के उत्पादन को बढ़ाने के तरीके |   1. उन्नत बीजों का चयन अच्छा उत्पादन लेने के लिए चने की उन्नत और अच्छी रोग प्रतिरोधक क्षमता वाली किसम का प्रयोग करना बहुत लाभकारी होता है |  चने की उन्नत किस्में हैं |   पीजी 186 (पूसा चना) जीसी 2 (गुजरात चना) आरएसजी 44 आरवीजी 202 |  बीज को बोने से पहले ट्राइकोडर्मा या राइजोबियम जैसे फफूंदनाशक और जैविक खाद का प्रयोग कर लिया जाए तो अंकुरण अच्छा होता है और फसल भी रोगमुक्त होती है |   2. मिट्टी और खेत की तैयारी चने की खेती करने के लिए मिटटी की तैयारी करना भी जरूरी है | जल निकासी वाली दोमट मिटटी इसके लिए उपयुक्त रहती है |  साथ ही खेत में 1-2 बार जुताई करके मिटटी को भुरभुरी बना लेना चाहिए |  मिटटी की जांच भी बहुत जरूरी है त...