Posts

अंजीर खाने के फायदे

Image
  अंजीर सेहत के लिए फायदेमंद होता है। कई तरीके से लोग इसका सेवन करते हैं। अंजीर में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। आपको बता दे कि इसमें आयरन, फाइबर, जिंक, मैंगनीज, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह पाचन के लिए बेहतर होता है। वजन को कंट्रोल करता है। दिल के स्वास्थ्य के लिए अच्छा है। हड्डियों को मजबूत करता है। तब चलिए जानते हैं इसे घर पर कैसे उगाया जा सकता है और अंजीर की खेती कैसे करते हैं |  गमलें में ऐसे उगाएं अंजीर का पौधा नीचे लिखे बिंदुओं के अनुसार अंजीर का पौधा लगाने का तरीका जाने। इस समय बहुत सारे लोग जो होम गार्डनिंग, किचन गार्डनिंग करते हैं अपने घर में अंजीर का पौधा लगा रहे हैं। उनका कहना है कि आप अंजीर का हाइब्रिड या फिर ग्राफ्टेड या एयर लेयरिंग से बना हुआ पौधा लगाइए। तभी आपको एक से डेढ़ साल के भीतर फ्रूटिंग मिलेगी। अंजीर का पौधा आप नर्सरी से लाकर लगा सकते हैं या फिर बीज और कटिंग के माध्यम से मानसून में भी पौधा लगा सकते हैं। अंजीर का पौधा आपको 10 से 12 इंच के गमले में लगाना चाहिए। अगर आप छोटे गमले में लगा रहे हैं तो 2 फीट का होने क...

चना उत्पादन बढ़ाने के उपाय

चने की फसल रबी के मौसम की प्रमुख फसल है | चना प्रोटीन और पोषण से भरपूर अनाज है | भारत में चने की खेती बड़े स्तर पर की जाती है | इसके उत्पादन को बढ़ाने के सही तकनीक, उन्नत किस्म और आधुनिक वैज्ञानिक उपायों का प्रयोग किया जाए तो चने के उत्पादन को बढ़ाया जा सकता है |   आइये जानते हैं चने के उत्पादन को बढ़ाने के तरीके |   1. उन्नत बीजों का चयन अच्छा उत्पादन लेने के लिए चने की उन्नत और अच्छी रोग प्रतिरोधक क्षमता वाली किसम का प्रयोग करना बहुत लाभकारी होता है |  चने की उन्नत किस्में हैं |   पीजी 186 (पूसा चना) जीसी 2 (गुजरात चना) आरएसजी 44 आरवीजी 202 |  बीज को बोने से पहले ट्राइकोडर्मा या राइजोबियम जैसे फफूंदनाशक और जैविक खाद का प्रयोग कर लिया जाए तो अंकुरण अच्छा होता है और फसल भी रोगमुक्त होती है |   2. मिट्टी और खेत की तैयारी चने की खेती करने के लिए मिटटी की तैयारी करना भी जरूरी है | जल निकासी वाली दोमट मिटटी इसके लिए उपयुक्त रहती है |  साथ ही खेत में 1-2 बार जुताई करके मिटटी को भुरभुरी बना लेना चाहिए |  मिटटी की जांच भी बहुत जरूरी है त...